IPL 2024: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी DC की टीम ने PBKS को दिया 175 रनों का लक्ष्य

IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन का दूसरा मैच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाये है। पंजाब किंग्स को 175 रनों का लक्ष्य दिया है।

IPL 2024: PBKS और DC के बीच मुकाबला जारी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 29 रन, मिचेल मार्श ने 20 रन, शाई होप ने 33 रन, कप्तान ऋषभ पंत ने 18 रन, अक्षर पटेल ने 21 रन और अभिषेक पोरेल ने 32 रन बनाये। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का भी आकंड़ा पार नहीं कर पाये। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाये। इसके अलावा कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर और हरप्रीत बरार को एक-एक सफलता मिली।

PBKS की टीम

IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) की 11 सदस्यीय टीम में शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह शामिल है।

DC की टीम

वहीं IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की 11 सदस्यीय टीम में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और इशांत शर्मा शामिल है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...