IPL-2025 : श्रेयस शतक से चूके, किंग्स का शानदार आगाज

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का रंगारंग उद्घाटन 22 मार्च हो चुका है। कल यानी 25 मार्च को 18वां सीजन का 5वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। कल के रोमांचक मैच में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराकर अपनी शानदार आगाज की शुरुआत की। नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 97 रन बनाए लेकिन शतक बनाने से चूक गए। कल के मैच में शानदार पारी खेलने के लिए श्रेयस को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर बनाया

कल के मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो की गलत साबित हुआ। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 97 रन, 42 गेंद, पांच चौके, नौ छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद पारी खेली। वहीं प्रियांश आर्या (47 रन, 23 गेंद, सात चौके, दो छक्के) और शंशाक सिंह (नाबाद 44 रन, 16 गेंद, छह चौके, दो छक्के) ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को टीम को 250 के करीब पहुंचा दिया।

यह भी देखें :

गुजराट टाइटंस को पहले मैच में हार का करना पड़ा सामना

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर केवल 232 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। गुजरात की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल (33 रन, 14 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) और साईं सुदर्शन (74 रन, 41 गेंद, पांच चौके, छह छक्के) ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद जोस बटलर (54 रन, 33 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और शरफेन रदरफोर्ड (46 रन, 28 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया लेकिन टीम को जीता नहीं पाए और उन्हें पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

GT 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL 2025 KKR VS RCB : बेंगलुरू ने चखा पहली जीत का स्वाद, कोलकाता को 7 विकेट से हराया…

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img