JAC 10th, 12th Admit Card 2025 आज दोपहर से पहले अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, 11 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) शुक्रवार को दोपहर से पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के JAC 10th, 12th Admit Card 2025 अपलोड कर देगा। राज्य के स्कूल और संस्थान शुक्रवार दोपहर बाद से आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in या jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे।

जैक रांची
जैक रांची

नवनियुक्त JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा से पहले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई छात्र एडमिट कार्ड लेने नहीं आता है, तो उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें यह उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, JAC उपाध्यक्ष पद अब तक खाली है। सरकार इस पद पर नियुक्ति के लिए चर्चा कर रही है और जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। इस बीच, वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने JAC अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर 1 फरवरी को झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...