जमा खान का केंद्र पर हमला, कहा- हमलोग उस नेता के साथ काम करते हैं जो सबको लेकर चलते हैं

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। मोहन यादव नए सीएम होंगे। इसको लेकर बिहार की सियासत गरम हो गई है। नए सीएम को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि हमलोग उस नेता के साथ काम करते हैं जो सबको लेकर चलते हैं। वो लोग है जो लगातार कई कार्ड खेलते हैं। जनता उनको समझ चुकी है। अब कोई कार्ड गेम नहीं चलने वाला है। जनता में उनको जवाब देना होगा। मेरे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबको लेकर चलते हैं।

मंत्री जमा खान ने कहा कि मोहन यादव के सीएम बनने से बिहार में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार हर मामले में अलग है। हमारे नेता ने दिखाने का काम किया है। बिहार में इतिहास लिखा गया है। हमारे नेता विकास के लिए जाने जाते हैं, जात और धर्म के लिए नहीं। मेरे नेता जोड़ने वाले हैं। एमवाई के समीकरण पर बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा।

मंत्री ने कहा कि देश में परिवर्तन होगा और आज हमारे नेता को पूरी दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है। हमारे नेता अपने हाथों से दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराएंगे। बनारस में नीतीश कुमार की रैली पर विरोधियों के निशाने पर जमा खान ने कहा कि बनारस की रैली अंगड़ाई है। उनको पसीना आ चुका है। ठंड में बीजेपी को पसीना आ रहा है। बनारस में हल्ला मच चुका है। जमा खान ने कहा कि बनारस की रैली में चाल लाख भीड़ इकट्ठा होगी, आपलोग देख लीजिएगा। ऐसे नेता की रैली है जो स्वच्छ छवि के हैं, लोग जान चुके हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...