Jamshedpur Crime : अवैध कफ सिरप का धंधा करते एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनी बोरकर उर्फ गौतम बोरकर बताया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि, बीते दिनों मिली गुप्त सूचना के आधार पर खूंटाडीह में छापामारी की गई थी।

ये भी पढ़ें- Gumla : माओवादियों की साजिश नाकाम, जंगल से आईईडी बम बरामद… 

Jamshedpur Crime : कई मामलो में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

छापेमारी के दौरान भाड़े के मकान में रह रहे मोनी बोरकर उर्फ गौतम बोरकर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 136 पीस कफ शिरप बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पहले अवैध शराब की बिक्री करता था जो कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन पिछले एक महीने से वह अवैध रूप से कफ सिरप का बिक्री कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Gumla : चैनपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एक व्यक्ति गिरफ्तार…

जब्त सिरप में नारकोटिक ड्रग्स के अधीन काफी मात्रा में कोटिन फास्फोरस पाया जाता है। जिसका उपयोग आपराधिक तत्व नशे के लिए इस्तेमाल कर कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कफ सिरप के अलावा 23 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है। बरामद सामग्रियों की कुल कीमत 50 हजार आंकी की गई। मोनी के अलावा एक और अभियुक्त का नाम सामने आई है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट—

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...