Jamshedpur : 5 करोड़ नहीं दी तो तुम्हारा भी हाल बाबा सिद्की वाला होगा, सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Jamshedpur : 5 करोड़ रुपए दो नहीं तो तुम्हारा भी हाल बाबा सिद्की वाला होगा। जमशेदपुर के रहने वाले शेख हुसैन ने सुपरस्टार सलमान खान के नाम से मुंबई पुलिस को मैसेज किया। हुसैन के मैसेज के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए सलमान खान को 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। संदेश में कहा गया था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान की स्थिति गंभीर हो जाएगी।

Jamshedpur : हुसैन किस गिरोह से जुड़ा है जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हुसैन का किसी गिरोह से क्या संबंध है। मैसेज मिलने के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस और जमशेदपुर के लोकेशन मिलने के साथ ही आज शेख हुसैन को गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हुई। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल भी मिला है लेकिन युवक ने सिम पहले ही फेंक दिया था।

हुसैन को मुंबई और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से बुधवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है।

सब्जी बेचने का काम करता है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखीं थी जिसके बाद उसे रंगदारी मांगने का विचार आया। हुसैन ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया था।

16 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिले मैसेज के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद बता रहा था। जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल के सहयोग से पुलिस ने रविवार को जमशेदपुर के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अंततः बुधवार को हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट—

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img