Jamshedpur Murder : पड़ोसी ने इतनी सी बात पर गोली मार कर दी हत्या…

Jamshedpur Murder : जमशेदपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम अभिषेक हेंब्रम बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में टीएमएच में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी तौकीर आलम दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अबुआ राज की जगह पर कॉरपोरेट राज बनाना चाहती है बीजेपी-दीपांकर भट्टाचार्य 

Jamshedpur Murder : पत्नी ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने पुलिस के समक्ष बताया कि इसका हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी रोशन हेंब्रम है। पत्नी ने बताया कि उसके पति यहां राशन की दुकान चलाते हैं। आरोपी रोशन की भी राशन की दुकान है। दोनों का दुकान आस-पड़ोस में होने के कारण कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : का बूढ़वा के टक्कर देवे पारी छोड़वा, के मारतौऊ बाजी… 

एक महीने पहले ही दोनों के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद हुआ था हालांकि उसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसी बीच आज रोशन अपने एक सहयोगी के साथ घर पर आया और अभिषेक से उलझने लगा। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि रोशन ने हथियार निकालकर अभिषेक को गोली मार दी।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...