Advertisment

जमशेदपुर : नेशनल कुड़माली कल्चरल एंड ट्रेडिशनल ड्रेस फोटो कंपटीशन में दिखा देशी लूक

जमशेदपुर :  दस मई से 25 मई तक लिटरेचर ऑफ कुड़मालि लैंग्वेज फेसबुक पेज पर 15 साल तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन नेशनल कुड़मालि कल्चरल एंड ट्रेडिशनल ड्रेस फोटो कंप्टीशन का आयोजन किया गया। इसमें एक लाइक पर 2 अंक और एक व्यक्ति एक कमेंट पर 5 अंक निर्धारित किया गया था। कुल 193 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसका परिणाम 31 मई को जारी किया गया। राँची की जानवी महतो (06 साल) पहला, सुन्दरगढ़ की श्रेया श्री महान्ता (08 साल) दूसरा, कोटशिला का पियुष महतो (03 साल) तीसरा, कोटशिला का आयुष महतो (05 साल) चौथा, पुरुलिया की शर्मिला महतो (13 साल) पाँचवाँ और पुरुलिया का आयुष कुमार महतो (06 साल) छठा स्थान प्राप्त कर विजेता बने।

1 22Scope News

स्पेशल कैटेगरी को भी मिला पुरस्कार
स्पेशल कैटेगरी के अंतर्गत ज्यूरी मेंबर्स प्रसेनजीत महतो, चन्द्रमोहन महतो, संतोष महतो, धनपति महतो और एडमिन सुरेश कुड़मि द्वारा ‘बेस्ट थीम’ के लिए अंकिता महतो (पुरुलिया, 05 साल), संध्या महतो (प.सिंहभूम, 09 साल), संगीता रानी (गिरीडीह, 12 साल), ज्योति कुमारी (चतरा, 07 साल), शिवम डुंगरिआर
2 22Scope News (बोकारो, 12 साल), सोनाली महतो (धनबाद, 13 साल), सिमरन पुनुरिआर (राँची, 09 साल) और संस्कृति महतो (पुरुलिया, 05 साल) ; ‘बेस्ट ड्रेसिंग’ के लिए रितु महाता (प. मेदिनीपुर, 12 साल), रिया महतो (पू. सिंहभूम, 14 साल) और धनंजय महतो (जमशेदपुर, 12 साल) ; ‘बेस्ट मॉडलिंग’ के लिए सुषमा महान्ता (बालासोर, 14 साल), निकिता बंसरिआर (पुरुलिया, 13 साल) और महिमा कुमारी (रामगढ़, 12 साल) ; ‘बेस्ट आइडेंटिकल (एग्रीकल्चरल)’ के लिए आयुष महतो (सरायकेला-खरसावाँ, 08 साल), नितेश बंसरिआर (पुरुलिया, 04 साल) और दिव्यांश काछिमा (सरायकेला-खरसावाँ, 03 साल) ; ‘बेस्ट बैकग्राउंड’ के लिए करन
4 22Scope News महतो (जमशेदपुर, 14 साल), जसोदा कुड़मि (असम, 11 साल) और संध्या केसरिआर (रामगढ़, 10 साल) ; ‘बेस्ट स्टाइल (पोज)’ के लिए भूमिश्री महतो (प. सिंहभूम, 03 साल), जॉय महतो (सरायकेला-खरसावाँ, 06 साल) और त्रिशिता बंसरिआर (पुरुलिया, 03 साल) और ‘बेस्ट पिक्चर (स्पेशल)’ के लिए अनाया महतो (बोकारो, 01 साल), परिनीति महतो (सरायकेला-खरसावाँ, 02 साल) और निखिल महतो (पू. सिंहभूम, 03 साल) को चुना गया।

Highlights

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...

Jharkhand High Court: JTET पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव को Show...

झारखंड हाईकोर्ट ने JTET के आयोजन में देरी पर शिक्षा सचिव को Show Cause नोटिस जारी किया। बोकारो की लापता बच्ची मामले में CBI...