Jamshedpur: टाटा टी जागो रे की पहल पर चैंपियंस ऑफ़ टुमारो सीज़न 2 का आयोजन

जमशेदपुर। टाटा टी जागो रे द्धारा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से रांची के बिरसा मुंडा

एथलेटिक्स स्टेडियम (खेलगांव) में चैंपियंस ऑफ़ टुमारो ऑल इंडिया फाइनल्स सीज़न 2 का आयोजन किया गया।

इस खेल पहल में युवा लड़कें और लड़कियां अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेते हैं, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर,

800 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं। चैंपियंस ऑफ़ टुमारो एक ऐसा मंच है जहां भारत के

सर्वाेत्तम एथलीट्स को चुनकर उन्हें अपने कौशल प्रदर्शित करने और अपनी क्षमताओं को खोजने का

अवसर प्रदान किया जाता है। विभिन्न खेलों में चैंपियंस ऑफ़ टुमारो ऑल इंडिया फ़ाइनल सीज़न 2 के

विजेताओं की सूची इस प्रकार हैः- लंबी कूद में दीपक मुंडा (रांची) और जया हांसदा (कोलकाता),

गोला फेंक में सिद्धांत किरण लालचंदानी (पुणे) और अमृता काटके (पुणे), 800 मीटर दौड़ में

मो. समद (चंडीगढ़) और मौमिता रॉय (कोलकाता), 400 मीटर दौड़ में अरिजीत राणा (कोलकाता)

और मौमी जाना (कोलकाता), 100 मीटर दौड़ में रवि राय (लखनऊ) और श्रेया शेडगे (पुणे)।

इस संबंध में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के अध्यक्ष, पैकेज्ड बेवरेजेज (भारत और दक्षिण एशिया),

पुनीत दास ने कहा कि चैंपियंस ऑफ टुमारो हमारी एक सफल और विचारशील पहल है, जिसे हम भारत

के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को ढूंढकर और उन्हें खुद की क्षमताओं को खोजने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए

एक मंच प्रदान करने के लिए चला रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मधुकांत पाठक

(झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष) ने बताया कि बच्चों के लिए यह स्वर्ण अवसर है।

चैंपियंस ऑफ़ टुमारो और टाटा टी के यह प्रयास यक़ीनन सराहनीय और अनुकरणीय हैं।

राष्ट्रीय फाइनल्स ने खेलगांव में खेलों को वापस लाया है और महामारी के दो सालों के बाद झारखंड

और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह बहुत ही ख़ुशी की बात है।

 Jamshedpur Market Price : नींबू नरम , टमाटर के लिए इतंजार,जानिए आज का भाव

JAMSHEDPUR :आहार पत्रिका प्रकाशन में हुए घोटाले पर शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई ना होने से भाजपा बिफरी

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...