Hazaribagh में सीएम योगी का हमला-बंटेगें तो कटेंगे, अयोध्या में मंदिर के निर्माण में सबसे ज्यादा बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी ने ही डाला था…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला करते हुए कहा कि ये लोग बस जातियों के नाम पर बांटने का काम करेंगे। इसलिए बंटिये मत, बंटेगें तो कटेंगे। कांग्रेस 1947 से ही यही करती आ रही है और देश को बांटते आई है। जेएमएम भी झारखंड के साथ यहीं कर रही है।

Hazaribagh : जेएमएम बांग्लादेशियों को घुसपैठ करा रही है

आगे उन्होंने कहा कि जेएमएम बांग्लादेशियों को घुसपैठ करा रही है। डेमोग्राफी इसी तरह की होगी आज ये यात्रा रोक रहे हैं आने वाले दिनों में घरो के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। भाजपा को लाइए एक रहिए और नेक रहिए। इतिहास गवाह है जब भी जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर बंटे और तो निर्ममता से कटे भी हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : वाईबीएन यूनिवर्सिटी और कलावती अस्पताल में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी… 

ये बांटने वाले लोग देश के साथ धोखा कर रहे हैं। ये घुसपैठियो को बढ़ावा देंगे, जातियो में बांटेंगे ये समय बंटने का नहीं है देश के लिए कार्य करने का समय है। कांग्रेस को लंबे समय तक शासन करने का मौका मिला था तो उस दौरान अयोध्या में मंदिर क्यो नहीं बनवाया। अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में सबसे ज्यादा बाधा इसी कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के लोगों ने डाला था। इनके एजेंडे में हिंदू था ही नहीं। कर्फ्यू ना दंगा यूपी में सब चंगा।

बीजेपी की सरकार आते ही स्नातक और स्नातकोतर पास छात्रों को 2000 रुपए देंगे

बीजेपी की सरकार आते ही झारखंड में 21 लाख आदिवासियों को एक-एक आवास आवंटित किया जाएगा। हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपए पेंशन देंगे। पंच प्रण के रुप में 5 वादे पूरी की जाएगी। 500 रुपए में सिलेंडर देंगे और साल में 2 सिलेंडर मिलेंगे। गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए दिये जाएंगे।

हर परिवार को मुफ्त में बालू उपलब्ध कराएगी। स्नातक और स्नातकोतर पास छात्रों को 2000 रुपए देने का काम करेगी। बीजेपी की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट में 1.50 लाख भर्तियों को पूरा किया जाएगा। झारखंड से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सुविधा नहीं तो वोट नहीं, यहां लोगों ने कर दिया वोट बहिष्कार और… 

ये नया भारत है दुश्मन को ठिकाने लगाना भी जानता है। सुरक्षा के साथ सम्मान है। समृद्दि है तो विकास भी है। आज यूपी में कोई जुलूस में पथराव नहीं करता है, बेटियों को नहीं छेड़ता है, क्योंकि उनको पता है कि आगे उनका क्या अंजाम हो सकता है। सुरक्षा के लिए भाजपा आवश्यक है

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...