बिखरने लगा जनसुराज पार्टी : दिनेश ओझा सहित कई लोगों ने थामा JDU का दामन

पटना : बिखरने लगा जनसुराज पार्टी  – पटना में जनसुराज छोड़कर आS भोजपुर जिला के दिनेश ओझा, जमुई के सुनील कुमार एवं बेतिया के संतोष जायसवाल ने अपने कई साथियों के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री जनाब जमा खा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, वरीय नेता नवीन आर्या, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, पंकज सिंह, शिवशंकर निषाद, कंचन माला एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।

बिखरने लगा जनसुराज पार्टी :

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में सूबे की आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाया है। समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। जिससे बिहार की जमीनी तस्वीर बदली है और नीतीश कुमार के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है इसलिए जदयू का कारवां लगातार बढ़ रहा है।

साथ ही उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिला संवाद यात्रा के संबंध में उनका बयान बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। बढ़ती उम्र का प्रभाव अब उनके बयानों से प्रदर्शित होने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद सुप्रीमो का बयान माफी के काबिल कत्तई नहीं है और प्रदेश की महिलायें 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐसी ओछी सोच रखने वाले लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।

यह भी देखें :

बिखरने लगा जनसुराज पार्टी :

जनसुराज छोड़कर आए दिनेश ओझा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने गांधी जयंती के पावन मौके पर शराबबंदी कानून हटाने की बात कर जनता की भावनाओं को आहत करने का काम किया था। उनके बयान से जनसुराज के कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व से बिहार की तस्वीर बदली है। प्रदेश की जनता जनसुराज को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक का लालू पर तीखा हमला, कहा- महिलाओं का किया है अपमान, मांगें माफी

महीप राज की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...