Advertisment

कोरारी में आभूषण दुकानदार को मारी गोली

नालंदा : नालंदा जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के पास गुरुवार की शाम बदमाशों ने आभूषण दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मी की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा निवासी 35 वर्षीय राजीव वर्मा के रूप में की गई है।

उनके बड़े भाई राजेश वर्मा ने बताया कि राजीव बाघाटिलहा गांव में राजनंदनी ज्वेलर्स के नाम से जेवर की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की शाम दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी कोरारी गांव के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ लाया गया। हालांकि, गोली मारने का कारण पता नहीं चला है। कुछ लोग लूटपाट के दौरान गोली मारने का अंदेशा जता रहे हैं।

यह भी पढ़े : बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट, नाराज चालकों ने बंद कर किया प्रदर्शन 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...