Jharkhand: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

रांची : झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का निधन हो गया.

दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका निधन हुआ.

वे दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती थी, इसी दौरान अचानक बीमार हो गयी थी.

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह उनके ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था,

लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

यही कारण है कि दो दिन पहले मुख्य सचिव अचानक 15 दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए थे.

असामयिक निधन की सूचना से पूरे ब्यूरोक्रेसी स्तब्ध है.

इस घटना सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास ने शोक जताया है.

सीएम ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सीएस की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर स्तब्ध हूं. परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव सिंह एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है.

रघुवर दास ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.

एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की कर रही थी पढ़ाई

सीएस सुखदेव सिंह की बेटी नई दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक तेज सिर दर्द के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. चिकित्सकों ने ब्रेन में ब्लड के क्लोटिंग को तत्काल निकालने की बात कही. जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई और इसके बाद कुछ ही घंटों में उनकी मौत भी हो गई. 3 घंटे से अधिक चली सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में ही रखा गया था.

परिजनों में शोक की लहर

इस घटना से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के रिश्तेदार, बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध हैं और उनमें शोक की लहर है. फिलहाल अधिकृत तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है. मुख्य सचिव के कुछ परिजन गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हास्पिटल में पहुंच चुके हैं जहां से अब बच्ची के अंतिम संस्कार की तैयारियों की बात कही जा रही है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Saffrn

Trending News

Jamshedpur Crime News: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, MGM...

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार, घायल पिता की हालत गंभीरJamshedpur Crime News जमशेदपुर:  जमशेदपुर...

 Latehar Crime News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश,...

 लातेहार में रेलवे ट्रैक के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी Latehar Crime...

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img