आपस में हो भाईचारा यही है संदेश हमारा, इंडियन हेल्प सोसाइटी ने किया सर्वधर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन

इंडियन हेल्प सोसाइटी ने किया सर्वधर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन

Lohardaga:- सर्वधर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन- ईद उल फितर के अवसर पर इंडियन हेल्प सोसाइटी

के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. महीनों से तैनात सुरक्षा बल, मीडिया कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ताओं

ने भाग लिया. सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद का मुबारकबाद दिया. इस अवसर पर

वक्ताओं ने छोटी-मोटी गलतियों को माफ कर आपस में भाईचारा का संकल्प लिया.

समाज में जहर फैलाने वालों का जवाब है यह मिलन समारोह

सोसाइटी के संस्थापक मो. शाहनवाज ने कहा कि लोहरदगा गंगा जमुनी तहजीब का शहर रहा है,

किंतु कुछ वर्षों से असामाजिक तत्वों के द्वारा यहां नफरती फैलायी जा रही है.

Logardaga2 22Scope News

इस नफरत को मोहब्बत में बदलने के लिए सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया है. नफरत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की साजिश को हर हाल में नाकाम करना है. लोहरदगा और सहित पूरे देश में शांति का माहौल कायम करना है. समाज में जहर फैलाने वालों का जवाब है यह सर्वधर्म ईद मिलन समारोह.

अध्यक्ष जीशान खान ने कहा ईद का त्यौहार गिला-शिकवा को माफ करते हुए एक दूसरे के गले मिलकर और

मोहब्बत के साथ जिंदगी गुजारने का पैगाम देता है. अमन और भाईचारा का संदेश देता है.

इस अवसर पर दिनेश पंडित वार्ड कमिश्नर,राम साहु,श्याम जी,कार्तिक उरांव,रबिल खान, जुम्मन रजा,दानिश रज़ा,

तौफीक अंसारी,आफताब हुसैन,नाहिद हसन ,वैश अख्तर,पंडित जी,हैदर अली, मोहम्मद सद्दाम,नफ़्फ़िस,

जाहिद,सलीम,आसिफ़, आदि उपस्थित थें.

रिपोर्ट-दानिश रजा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...