Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन कानून व्यवस्था सुधारें या पद से दे इस्तीफा-सुदेश महतो…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने राजधानी रांची में हुए रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अपराध और हत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने के बजाय अपनी राजनीति में व्यस्त है।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान एक छात्र की मौत, अब तक नहीं मिला शव… 

महतो ने कहा कि पिछले कुछ समय में राजधानी रांची में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। भूपल साव की हत्या के बाद राज्य सरकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाना राज्य की सुरक्षा प्रणाली की विफलता को उजागर करता है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : उरीमारी न्यू बिरसा प्रोजेक्ट में फायरिंग और आगजनी का एक आरोपी धराया… 

Jharkhand Politics : हेमंत सरकार में अपराधियों का हौसला बढ़ा है

आजसू सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार कर कानून व्यवस्था को सुधारें, नहीं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महतो ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ा है, और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : त्यौहारों में ना बिगड़े माहौल, अलर्ट मोड में प्रशासन, डीसी और सिटी एसपी ने किया निरीक्षण… 

सुदेश महतो ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को यह समझना चाहिए कि राज्य की जनता की सुरक्षा सबसे पहले है, और अगर सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। महतो की यह बयानबाजी राज्य में बढ़ते अपराधों के संदर्भ में एक सख्त चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img