Jharkhand Politics : पहलगाम आतंकी हमले पर दिए बयान को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू की सफाई, कहा- जानबूझकर दिया था ऐसा बयान…

Jharkhand Politics

Ranchi : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान जानबूझकर दिया गया था ताकि जवाबदेही तय करने की बहस को मजबूती मिल सके। सोनू ने कहा, “मेरे बयान के बाद मुझे भूगोल का पाठ पढ़ाया गया, लेकिन मैं मूल रूप से यह कहना चाहता था कि जब किसी पर स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं हो रही तो नैतिक आधार पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें- Sirmatoli Ramp Controversy : अबुआ सरकार नहीं, बबुआ सरकार है, सरना समाज की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-सीपी सिंह… 

जिम्मेदार लोग इस्तीफा नहीं दे रहे 

उन्होंने देश के राजनीतिक इतिहास की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “1956 और 1999 में नीतीश कुमार के इस्तीफे से देश ने कोई सबक नहीं लिया, न ही 2008 के मुंबई हमलों के बाद शिवराज सिंह पाटिल के इस्तीफे से। अगर नए भारत में जिम्मेदार लोग इस्तीफा नहीं दे रहे तो शायद अब गैर-जिम्मेदार लोगों को ही इस्तीफा देना पड़े।”

ये भी पढ़ें- Bokaro Fire : रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग से मची खलबली, 15 दुकानें जलकर राख… 

Jharkhand Politics : मंत्री ने केन्द सरकार पर उठाए सवाल

सुदिव्य सोनू ने यह भी कहा कि “इस स्थान पर भगवंत मान, ममता बनर्जी या हेमंत सोरेन भी हो सकते थे। सवाल किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सिस्टम की जवाबदेही का है।”

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद के ओजोन गैलेरिया मॉल में व्यक्ति को सरेआम मारी गोली, मचा हड़कंप… 

उन्होंने केंद्र सरकार की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “अगर यह देश इतना संवेदनशील है और उसका नेतृत्व इतना सतर्क है, तो पहलगाम जैसे भीषण आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा क्यों नहीं की गई?” मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

 

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...