Jharkhand Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, Container की चपेट में आने से छह की मौत

लातेहार के चंदवा में डेटंगवा घाटी के पास कंटेनर ने बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए।


 Jharkhand Road Accident लातेहार : लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में डेटंगवा घाटी के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। लोहरदगा से चंदवा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने पहले सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद यात्रियों से भरे ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ऑटो दोनों कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Jharkhand Road Accident: हादसे में छह लोगों की मौत, मृतकों की पहचान जारी

हादसे में अफसरी खातून उम्र 40 वर्ष, उनके सात वर्षीय बेटे हुसैन, अफसरी के देवर कुर्बान अंसारी और ऑटो चालक राखी भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत की सूचना है। शेष मृतकों और बाइक सवारों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

बताया गया कि ऑटो में छह से सात यात्री सवार थे। सभी लातेहार के कोढ़ास इलाके से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे। इसी दौरान डेटंगवा घाटी के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक और फिर ऑटो को टक्कर मार दी।


Key Highlights

  • लातेहार के चंदवा में डेटंगवा घाटी के पास भीषण सड़क हादसा

  • कंटेनर ने बाइक और यात्रियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर

  • हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना

  • कंटेनर के नीचे दबे वाहनों को क्रेन और हाइड्रा से निकाला गया

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की


 Jharkhand Road Accident: पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कंटेनर के नीचे दबे वाहनों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन और क्रेन की मदद ली गई।

घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...