Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीन युवक का शव बरामद, इलाके में मातम

Palamu: जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। खरना पूजा के दिन सोन नदी में नहाने गए तीन युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह प्रशासन और गोताखोरों की लगातार कोशिशों के बाद तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार मृतकों में अंकुश पासवान (22) निवासी- शेरघाटी (बिहार), आदर्श चंद्रवंशी (22) निवासी- इटवा, नवीनगर (बिहार) और रजनीश चंद्रवंशी (23) निवासी- पोखराही (बिहार) शामिल हैं। गहरे पानी में चले गए थे तीनों युवक: रविवार को खरना के अवसर पर युवक सोन नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से...

चार राज्यों में SIR की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा ऐलान

चार राज्यों में SIR की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा ऐलान पटना : चुनाव आयोग आज से देश भर मे होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा करने जा रहा है। इसको लेकर आज थोड़ी देर में आयोग द्वारा ऐलान किया जाएगा। इसका असर आगे होने वाली राज्यों के चुनाव में देखने को मिल सकता है। गौरतलब हो कि अगले साल असम, तामिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। बिहार में आयोग द्वारा एसआईआर का कार्य पूरा किया जा चुका है और अंतिम सूची भी प्रकाशित हो चुकी है।28 अक्टबूर से देश भर...

कोलियरी विस्थापितों में आक्रोश, सड़क-चेकडैम निर्माण की अनदेखी पर आंदोलन की तैयारी

Sarath: सारठ विधानसभा क्षेत्र स्थित एसपी माइंस चितरा कोलियरी से सटे खून और बनवारी डंगाल गांव के विस्थापितों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सालों से स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित सड़क निर्माण और दोनों गांवों के बीच स्थित जोरिया पर चेकडैम बनाने की मांग कोलियरी प्रबंधन से कर रहे हैं। मगर प्रबंधन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उदासीन रवैये से विस्थापितों में आक्रोशः इसी लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण विस्थापितों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं...

Jharkhand Weather Update 01-05-2024: आज रांची समेत 7 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट और 10 जिलों में भीषण हीटवेव की चेतावनी

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में पहली मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को रांची समेत 7 जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। खूंटी, रामगढ़, चतरा, पलामू, गढ़वा और देवघर में हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में तपिश की तेजी रहेगी जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। इसी कारण दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही सिर, चेहरे और शरीर को पूरी तरह ढंककर बाहर निकलने का सतर्कता संदेश जारी हुआ है।

पाकुड़-गोड्डा में पारा 45 तक पहुंचेगा तो अन्य छह जिलों में 44 डिग्री रहने का अंदेशा

इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने 10 जिलों में भीषण हीटवेव की स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया है। इनमें बोकारो, धनबाद, जामतारा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इनमें से पाकुड़ और गोड्डा में सूरज के तपिश की तेजी सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अंदेशा है। इसी के साथ अन्य छह जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है यानी तापमान भले ही एक डिग्री सेल्सियस कम रहे लेकिन तपिश उन जिलों में भी आम जनजीवन को खूब झुलसाएगी। भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, रांची समेत Jharkhand के सभी जिलों में सूरज की तपिश में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। मुख्य रूप से आसमान के साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने 10 जिलों में भीषण हीटवेव की स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया है।
फाइल फोटो

Jharkhand में 1 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पलामू में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, गढ़वा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, कोडरमा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 45 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Jharkhand में बुधवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की Weather विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
फाइल फोटो

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में सोमवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता / टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि इनसे शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Related Posts

Jharkhand PDS Scheme Update : 67 लाख गरीब परिवारों को अब...

झारखंड सरकार हर महीने 67 लाख गरीब परिवारों को एक लीटर सरसों तेल देगी। प्रस्ताव कैबिनेट के पास, सोयाबीन-बड़ी योजना अभी अटकी।PDS Scheme Update...

Jharkhand Nagar Nikay Election 2025 : निकाय चुनाव की तैयारी तेज,...

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2025 की तैयारी तेज। सरकार ने SC-ST-BC आरक्षण का खाका तैयार किया, 50% सीमा में रोटेशन प्रणाली लागू होगी।Jharkhand Nagar...

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, प्रदेश में सामान्य से 23...

रांची. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की आधिकारिक विदाई की घोषणा की। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel