Advertisment

चंपई सोरेन की ‘अग्निपरीक्षा’ कल, फ्लोर टेस्ट के लिए जेएमएम ने बनाई है ये खास रणनीति

रांचीः हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बन गये हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। चूंकी राज्यपाल के पास चंपई सोरेन ने 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।

जिसके बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन को 10 दिनों में बहुमत साबित करने का वक्त दिया है। अब विश्वासमत साबित करने के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। जहां चंपई सोरेन को फ्लोर टेस्ट में पास होना है।

विधानसभा में सीटों का ऐसा है ‘खेल’

झारखंड विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 81 है जिसमें से एक सीट रिक्त है। गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम के विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। यानी कुल 80 में से 48 विधायक इंडिया ब्लॉक के हैं। जेएमएम से 29, कांग्रेस से 17 विधायक हैं। आरजेडी-सीपीएम के पास एक-एक सीटें हैं।

हालांकि चंपई सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का जो पत्र सौंपा है, उस पर 43 विधायकों के ही हस्ताक्षर हैं। विपक्ष की बात करें तो बीजेपी, जेएमएम से ज्यादा पीछे नहीं है। बीजेपी 26 विधायकों के साथ विधानसभा में दूसरी बड़ी पार्टी है। आजसू के तीन, एनसीपी (अजित पवार गुट) के एक और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी बीजेपी के साथ है।

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...