Advertisment

कोरोना योद्धा के रूप में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

जामताड़ा : चित्तरंजन रोटरी क्लब के निदेशक के अध्यक्षता में कोरोना योद्धाओं के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन रूपनारायणपुर में किया गया जहां पत्रकारों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि कोरोना महामारी में बहुत से लोगों ने जान गवां दिया इसके बावजूद पत्रकारों ने समाचार संकलन कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से पहुँचाते रहे, यह कार्य भी एक योद्धा का ही है।

रोटरी क्लब के निदेशक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकारों ने अपना योगदान दिया है पल-पल की खबर सबके बीच पहुँचाया है जो काबिले तारीफ है। इस कोरोना काल में बहुत से पत्रकारों ने अपनी जान गवाई जिसका हमें दुःख है हम उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। रोटरी क्लब द्वारा पत्रकारों को सम्मानित कर गौरवान्वित हैं।

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...