जेपीएससी ने बॉयलर और फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती के लिए बढ़ाई आवेदन तिथि, लिंक एक्टिव नहीं होने से मिला अतिरिक्त समय

रांची: जेपीएससी ने बॉयलर और फैक्ट्री इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथियों में विस्तार कर दिया है। आयोग ने बताया कि तकनीकी कारणों से वेबसाइट पर लिंक सक्रिय नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को फार्म भरने और शुल्क भुगतान में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसी कारण शिड्यूल में संशोधन किया गया है।

फैक्ट्री इंस्पेक्टर पद के लिए नया शेड्यूल:

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक

  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक

गौरतलब है कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर के कुल 14 पदों पर नियुक्ति के लिए पहले अंतिम तिथि 29 जुलाई (ऑनलाइन आवेदन), 30 जुलाई (शुल्क जमा) और 13 अगस्त (हार्ड कॉपी) तय की गई थी।

बॉयलर इंस्पेक्टर पद के लिए नया शेड्यूल:

बॉयलर इंस्पेक्टर के लिए कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस पद के लिए मैकेनिकल, पावर प्लांट, मेटलर्जी या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री और 2 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

जेपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि लिंक से संबंधित समस्या को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है, जिससे सभी योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...