ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने की पहल, कैमूर एसपी राकेश कुमार किया पुलिस पिकेट का उद्घाटन

Kaimur-कैमूर एसपी राकेश कुमार ने मोहनिया के रामपुर और भभुआ के मनिहारी में पुलिस पिकेट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पुलिस पिकेट खुलने केे बाद अपराधियों पर अंकुश लग सकेगा. साथ ही आम जनों को भी सहूलियत होगी.

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले ही नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखंड का लोहरा में नव निर्मित थाना को विधिवत रुप से चालू कर दिया गया था, अब  रामपुर और मनिहारी में पुलिस पिकेट का उद्घाटन किया गया है.

पुलिस पिकेट का उद्घाटन

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पुलिस पिकेट पर अभी एक-एक पुलिस पदाधिकारी और पांच- पांच जवानों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही चारपहिया वाहन के साथ ही मोटरसाइकिल भी उपलब्ध करवा दिया गया है.  किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में पुलिस के लिए अब आम जनों तक पहुंचाना आसान हो गया है. पहले दूरी होने के कारण पुलिस के साथ ही आमजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था. पुलिस पिकेट खोले जाने से आम जनों में भी काफी हर्ष देखा जा रहा है, लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि शायद उनकी समस्याओं को अब त्वरित समाधान हो सकेगा. इसके साथ ही अपराध की घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगा.

रिपोर्ट- देवव्रत

झमाझम बारिश से मजदूर का गिरा घर, खाने-पीने की सामग्री बर्बाद

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...