MUMBAI: इस बार नए साल के मौके पर कई सेलेबस विदेश यात्रा करते हुए नजर आए.
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी न्यू इयर मनाने इंडिया से बाहर गई हुई हैं. करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और बच्चे तैमूर और जेह के साथ अपने फेवरेट प्लेस स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं.

फैशन को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं करीना
एक्ट्रेस आए दिन अपने फैशन और फिल्म्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं . वो आये दिन अपनी और फैमली की तस्वीरे शेयर करती रहती हैं. जिसपर अक्सर लोग काफी प्यार बरसते नजर आते हैं . इस बार भी एक्ट्रेस की एक फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं . दरअसल एक्ट्रेस ने स्विट्जरलैंड की के फैमिली ट्रिप की कुछ तस्वीरे शेयर की हैं . जिस फोटो में उनका बेटा तैमूर अली खान काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रहा हैं .
तैमुर की फोटो को किया शेयर

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़े बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा श्बिग मूड 2023 माई टिम टिमश्. इस फोटो में तैमुर काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं . तैमूर अपने दोनों हाथों को उठाए हुए वी का एक्शन करते हुए दिख रहे हैं. तैमूर अली खान की ड्रेस पर स्पाइडर मैन का स्टीकर भी देखा जा सकता है. इस फोटो में तैमूर ने चश्मा लगा रखा हैं. लोग अब इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. मासी करिश्मा कपूर ने भी इस फोटो पर एमोजी कमेंट करते हुए प्यार लुटाया हैं.
फैमिली के साथ मनाया नया साल
करीना कपूर खान ने नए साल को स्विट्जरलैंड में अपनी पूरी
फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर
कई सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं . इस तस्वीर में एक्ट्रेस को
उनके पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ देखा जा सकता.
इस पिक्चर में एक्ट्रेस ग्रीन ग्लिटर ड्रेस में नजर आ रही हैं.
करीना ने हाई हील्स के साथ गले में सिंपल चेन से लुक कम्पलीट किया हैं .
जिसमे एक्ट्रेस काफी खुबसूरत नजर आ रही हैं .
- Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान, खराब मोबाइल और बैटरी कूड़े में नहीं फेंकने की अपील
- Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को मिलेंगे ₹1,476 करोड़, 30 अक्टूबर को जारी होगी PM-Kisan की 24वीं किस्त
- Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण
Highlights

















