निर्भय होकर बिहार दर्शन कर रहे हैं कश्मीरी पर्यटक, कहा- पूरे देश में इससे सुंदर जगह कही नहीं

मोतिहारी : धारा 370 हटने के बात देश के विभिन्न इलाकों से लोग जम्मू-कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाने जा रहे हैं। पर अब कश्मीरी पर्यटक भी निर्भय होकर बिहार का दर्शन करने निकले हैं। कश्मीरियों ने तो यहां तक कहा कि पूरे देश में बिहार से सुंदर जगह कही नहीं है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं।

दरअसल, नेहरु युवा केंद्र के तहत बिहार दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत 132 कश्मीरी युवा पर्यटक मोतिहारी पहुंचे जिसमें महिलाओं की संख्या काफी थी। ये सभी पर्यटक पहले केसरिया बौद्ध स्तूप का दर्शन किया और फिर मोतिहारी शहर में गांधी से जुड़े चरखा पार्क का दर्शन किए जहां घूमकर सभी पर्यटक इस जगह के कायल हो गए। क्योंकि यहां सभी पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सभी ने पूरे पार्क में घूमकर महात्मा गांधी और सत्याग्रह से जुड़े तस्वीरों का अवलोकन किया और गांधी के मूर्ति के साथ खड़े होकर तस्वीरे खिंचवाई।

यह भी देखें :

वहीं पर्यटकों ने कहा कि कश्मीर में बिहार के विषय में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई है कि यहां के लोग गलत होते हैं। लेकिन जब यहां घुमा गया तो ऐसा लगा कि पूरे देश में बिहार सबसे अच्छा जगह है और यहां के लोगों काफी अच्छे हैं। वहीं पर्यटकों ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद बड़ी खुशी है और अब घूमने का मौका मिला है और बहुत अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़े : Hi-Tech हो रही है मोतिहारी पुलिस, SP स्वर्ण प्रभात ने लॉच किया वेबसाइट व मोबाइल एप

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...