Ketar Ration Scam: 3 करोड़ का राशन घोटाला, केतार प्रखंड के गोदाम से गायब हुआ हजारों क्विंटल अनाज

Ketar, Garhwa : जिले के केतार प्रखंड में खाद्द आपूर्ति विभाग में करीब 3 करोड़ रुपये के राशन घोटाले (Ketar Ration Scam) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विभाग के गोदाम से लगभग 923.22 क्विंटल गेहूं और 8079 क्विंटल चावल रहस्यमय तरीके से गायब पाया गया है।

Ketar Ration Scam – राशन का पूरा स्टॉक मिला नदारद : 

जिला प्रबंधक और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की संयुक्त जांच में यह मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि गायब हुआ अनाज गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण के लिए भेजा गया था। लेकिन वितरण से पहले ही गोदाम से खाद्यान्न का पूरा स्टॉक नदारद मिला।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग :

घटना के बाद विभागीय अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में कई अनियमितताएं और गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घोटाला विभागीय मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब जाकर इसका खुलासा हुआ है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ketar Ration Scam – जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी गई :

इस बीच जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है। डीसी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में गोदाम प्रबंधक और ऑपरेटर को सेवा से मुक्त कर दिया गया है और थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।डीसी ने  कहा कि अन्य प्रखंडों में भी इस तरह के मामलों की जांच की जा रही है। यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः आकाश (गढ़वा)

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Railway Station Security: प्लेटफार्म पर मवेशियों की एंट्री रोकने के...

Pakur Railway Station Security: रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...

Pakur Congress Monthly Meeting: संगठन की मजबूती से लेकर मतदाता अधिकार...

Pakur Congress Monthly Meeting: जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित...

Jharkhand High Court: संताल समाज में बेटियों को पैतृक संपत्ति से...

 झारखंड हाईकोर्ट ने संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति अधिकार पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि परंपरा के नाम पर...