राजभवन तलब किए गए केके पाठक

पटना : बिहार के हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक राजभवन तलब किए गए हैं। केके पाठक को आज यानी सोमवार को सुबह 10 बजे राजभवन में बुलाया गया है। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कक्ष में पाठक को बुलाया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने इसको लेकर केके पाठक को पत्र भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि आगामी नौ अप्रैल को राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में सभी विश्वविद्यालयों (बीएएसयू और बीएयू को छोड़कर) के कुलपतियों की बैठक बुलायी गई थी, जिसमें केके पाठक को भी आमंत्रित किया गया था। पर पाठक इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए थो। नौ अप्रैल की बैठक में पाठक की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया है और पूछा है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा किया। इसी संदर्भ में पाठक को सोमवार को राजभवन में तलब किया गया है।

मालूम हो कि राजभवन में शिक्षा विभाग के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। दो दिन पहले ही केके पाठक ने राजभवन को पत्र लिखकर विभाग के कामकाज में दखल दने पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने कहा था कि राजभवन विभाग के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।

यह भी पढ़े : नहीं थम रहा राजभवन और के के पाठक के बीच की तल्खी, राजभवन ने पत्र लिख कर मांगा जवाब…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img