Koderma News: वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गए नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ छेड़छाड़

Koderma News: कोडरमा से नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी की खबर निकल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कुछ मनचलों द्वारा मारपीट व छेड़खानी की गई. जिसके बाद मनचलों ने बच्चों का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि यदि पैसा नहीं दिया तो, एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

Koderma News: पीड़ित नाबालिग ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नाबालिग ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे अपने क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बाइक से वृन्दाहा वाटरफॉल घूमने गए हुए थे. लौटने के क्रम में दो युवक आये और उनकी बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल लिए. इसके बाद वे लोग हथियार का बल दिखाकर जबरन छात्र-छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने को कहा. इसी बीच उन लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के पश्चात उक्त दोनों युवक उस वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपए मांगे.

किसी तरह से वह मित्रों से मांग कर 4 हजार 635 सौ रुपए मंगवाए और उक्त युवक में से एक युवक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर उनके चंगुल से भागे. वहां से भागकर नाबालिग थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताते हुए लिखित आवेदन दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और युवक की निशानदेही पर उक्त मनचलों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.

कोडरमा से कुमार अमित की खबर…

IND vs SA 5th T20: मैच से पहले जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Jharkhand Sand Price: आज आधी रात से NGT की रोक खत्म,...

 झारखंड में 15 अक्टूबर की आधी रात से NGT की रोक खत्म होगी। 16 अक्टूबर से 14 बालू घाटों से वैध उठाव शुरू हो...

JTET Admit Card 2026: आज से डाउनलोड होंगे झारखंड शिक्षक पात्रता...

JTET Admit Card 2026 आज 15 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। जानें परीक्षा का समय, जरूरी दस्तावेज...

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...