Advertisment

औरंगाबाद के लाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 12वां रैंक किया हासिल

औरंगाबाद : एक बार फिर औरंगाबाद के लाल अवध गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग यूपीएससी परीक्षा में पूरे देश में 12वां स्थान लाकर जिला का नाम रोशन कर दिया है। बता दें कि जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ वैसे ही जिला से लेकर उसके घर तक खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अवध गुप्ता उपहार थाना के उपहार गांव का रहने वाला है वह एक साधारण परिवार से आता है। अवध के पिता चंद्रभूषण गुप्ता की उपहारा बाजार में एक छोटी सी मेडिकल शॉप है। माता बंसती देवी एक गृहणी है। चंद्रभूषण के छह संतान है। जिसमें से पांच पुत्री और एक पुत्र अवध है। हालांकि चंद्रभूषण अपने पांचों पुत्री को एक बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। पुत्र के कामयाबी के बाद पिता ने कहा कि बेटा ने उनका सपना पूरा कर दिया

वहीं अवध ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा गांव के ही राजकीय मध्य विद्यालय में ही हुई थी। पांचवीं कक्षा के बाद उसका बारुण नवोदय में चयन हो गया था। वहां आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दाउदनगर विवेकानंद स्कूल से पूरी की। 2013 में मैट्रिक एवं 2015के इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण किया। साथ ही वह आईआईटी खड़गपुर से डिग्री हासिल किया। 2019 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। दो साल कोरोना काल में यूपीएससी की तैयारी में लग गए। दो बार परीक्षा भी दिया पर सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हौसला नहीं हारा और 2023 में पूरे देश मे 12 रैंक हासिल कर अपने गांव और प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि दो बार असफल हो जाने के बाद वे जरा सा भी विचलित नहीं हुए और तैयारी में लगे रहे। कोई भी मंजिल को लगन एवं मेहनत से हासिल किया जा सकता है। अवध फिलहाल गुजरात राज्य क्व मेहसाणा में ओएमजीसी के पद पर कार्यरत है। अवध गुप्ता के यूपीएससी की परीक्षा में अच्छे रैंक से पास करने पर वैश्य चेतना समिति गोह के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दिया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...