दारोगा लालजी यादव आत्महत्या मामला: रांची में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, शव साहेबगंज ले गए परिजन

रांची : नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. बुधवार की शाम लालजी यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया था. लेकिन पलामू एसपी के द्वारा बिना डॉक्टर की टीम बनाए हुए ही पोस्टमार्टम कर दिए जाने के विरोध में उनके परिवार वालों के द्वारा फिर से पोस्टमार्टम करने की बात कही गई थी. उन्हें रांची भेज दिया गया था. रांची आने के बाद पलामू एसपी के द्वारा लिखित नहीं दिए जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. परिवार वाले द्वारा काफी हंगामा किए जाने के बाद परिवार वाले डेड बॉडी को लेकर वापस साहेबगंज चले गए हैं. बता दें कि 11 जनवरी से ही लोग थाना प्रभारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. वहीं एनएच-98 को जाम भी कर दिया था. आंदोलित लोगों में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्‍हा के प्रति खूब गुस्‍सा था. उनके खिलाफ नारेबाजी तक की. 2012 बैच के दारोगा लालजी यादव की मौत के लिए पलामू एसपी को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा था.

बता दें कि पलामू में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दारोगा लालजी यादव के आत्महत्या पर कई सवाल उठाए और उच्च स्तरीय जांच की मांग की. वहीं लालजी यादव के परिजनों ने भी पलामू एसपी, डीटीओ समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ डीआईजी को आवेदन दिया है.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

साहेबगंज में गंगा नदी में तीन दर्जन से अधिक लोग डूबे

महंगा पड़ा मनरेगा में जेसीबी प्रयोग का विरोध, धारदार हथियार से हत्या

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...