तेजस्वी दिन में भी देखते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने- ललन सिंह

पटना: लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से जदयू की तरफ से मुंगेर के सीटिंग सांसद और जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस बात को लेकर ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि नीतीश कुमार जी ने एक बार फिर मेरे ऊपर भरोसा कर मुंगेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हम हर महीने 15 से 20 दिन अपने क्षेत्र में घूमते हैं और अपनी जनता के सुख दुःख में भाग भाग लेते हैं।

महागठबंधन में अब तक नहीं हुई सीट शेयरिंग पर कोई घोषणा, JDU सांसद संजय झा का बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में मेरा मुद्दा सिर्फ और सिर्फ विकास का है और होता है। हमने मुंगेर की जनता के लिए विकास किया है। मुंगेर की हर क्षेत्र में हमने विकास किया है। वहीँ उन्होंने राजद से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी के मुंगेर लोकसभा सीट से ताल ठोकने के के मामले में कहा कि इससे हमें कोई मतलब नहीं है, यह आप लोगो के टीवी पर चलाने का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि और कौन उम्मीदवार है इससे हमें कोई मतलब नहीं। अंततोगत्वा जनता मालिक है और जनता वोट देती है। उसका निर्णय ही सर्वोपरि है।

चमकी बुखार (AES) से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, लोगों को कर रही जागरूक,डीएम भी…

वहीं उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन में सर फुट्टोवल चल रहा है, वहां कोई किसी को टिकट बांट दे रहा है। कोई दिन में टिकट बांट रहा तो कोई रात में। वहीं उन्होंने तेजस्वी के 2024 का परिणाम चौंकाने वाला होगा के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी मुंगेरीलाल के हसीन सपना देखते हैं वह भी दिन में।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...