लालू पहले अपने घर के झगड़े को ही सुलझा लें- तारकिशोर प्रसाद

कटिहार : बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद दो दिवसीय यात्रा पर अपने गृह जिला कटिहार में हैं. इस दौरान कश्मीर में लोगों को टारगेट बनाकर आतंकवादियों द्वारा हत्या किये जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत से भारत झुकने वाला नहीं है, वही बिहार के मजदूर वीरेंद्र पासवान की  हत्या के बाद उनके शव को घर तक नहीं पहुंचाए जाने के सवाल पर कहा कि किस कारण से ऐसा हुआ है इस विषय को देखा. सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है और जो भी संभव होगा वह सहायता की जाएगी. बिहार के दो विधानसभा उपचुनाव में लालू प्रसाद को राजद के स्टार प्रचारक के तौर पर कमान संभालने पर भी  प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लालू सजायाफ्ता है,  उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें छूट दी है और फिलहाल तो राजद अपने घर के ही झगड़े में ही उलझा हुआ है,  पहले राजद सुप्रीमो को उसे सुलझाना चाहिए.

रिपोर्ट : श्याम

 

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...