जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर में घर में घुसकर लैपटॉप की चोरी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 18, 13 ए निवासी मो. आशिफ इकबाल के घर से एक जून की रात 8 बजे से 9 बजे के बीच लैपटॉप की चोरी हो गई। आशिफ का कहना है कि घटना के समय वह अपने कमरे में लैपटॉप पर कुछ काम कर रहा था। इस बीच ही वह दूसरे कमरे में चला गया। इस दौरान ही अज्ञात चोर कमरे में घुस गया और लैपटॉप की चोरी कर ली। घटना के बाद आशिफ ने इसकी लिखित शिकायत मानगो थाने में जाकर की है। मानगो पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!