34 साल के हुए तेजस्वी, बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पर नेताओं का लगा तांता

पटना : राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। तेजस्वी यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव को बधाई दी। साथ ही तेजस्वी राबड़ी आवास पर पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी के अलावा परिवार के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार विधानसभा में भी सभी ने तेजस्वी को बधाई दी।

आपको बता दें कि तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए राजद के तमाम बड़े नेता राबड़ी आवास की ओर निकल पड़े हैं। सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पार्टी नेताओं और बिहार सरकार के मंत्री शुभकामना देने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...