अतुल अंजान : छात्र राजनीति का झंडा बुलंद करने वाले वामपंथी नेता का हुआ निधन

पटना : अतुल अंजान – लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक शोक की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, देश में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छात्र राजनीति का झंडा बुलंद करने वाले वामपंथी नेता अतुल कुमार अंजान का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह बीते एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में कैंसर से जुझ रहे थे। बता दें कि अतुल अंजान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में आपातकाल के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय से की थी। वो लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए।

अतुल अंजान के निधन पर लालू परिवार ने जतायी नाराजगी

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी , नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के अन्य नेताओं ने सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि इनके निधन से वामपंथी एवं समाजवादी विचारधारा को धक्का लगा है, इनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी, देश ने एक प्रखर वक्ता और बेहतर सोच वाला नेता खो दिया। इनके निधन से राष्ट्र की राजनीति को अपुरनीय क्षति हुई है। साथ ही नेताओं ने उनके परिवार के प्रति हमदर्दी का इजहार किया। नेताओं ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे। अतुल कुमार रंजन पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और लखनऊ में इनका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़े : Breaking : स्मृति से डरे राहुल, अमेठी नहीं वायनाड और रायबरेली से भी लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Patna News: बांस घाट शवदाह गृह हुआ हाईटेक, Isha Foundation विकसित...

पटना के बांस घाट शवदाह गृह में ईशा फाउंडेशन ने आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। दीघा घाट समेत बिहार के छह शहरों में हाईटेक...

Bihar Urban Transformation Program: विकसित बिहार के लिए Urbanization, Industrialization और...

पटना में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकसित बिहार के लिए शहरीकरण, औद्योगीकरण और पर्यटन को विकास का...

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...