LJPR का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गया, लिया रामविलास पासवान के टूटे प्रतिमा का जायजा

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का एक 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया जिला अंतर्गत अतरी प्रखंड के बथानी गांव पहुंचा जहां बीते दिनों असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बथानी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन से इस घटना के संदर्भ में बातचीत की।

Highlights

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रशासन से इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। राजू तिवारी ने कहा कि इस घटना को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा और उन्हें इस घटना का संज्ञान दिलाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित किशोर सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    IXL 2024: प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर, एरिक एगार्ड सबसे आगे

विवेक रंजन की रिपोर्ट

LJPR LJPR

LJPR

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

SUPAUL में हथियारबंद अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर पैसे...

सुपौल: सुपौल में शुक्रवार को अपराधियों ने लूट पाट के दौरान एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। घायल फाइनेंस कर्मी को अस्पताल में...