लूटपाट मामला : पुलिस ने कुल 11 लूटेरा को किया गिरफ्तार

नालंदा : नालंदा के राजगीर से एक खबर है। नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के घोड़ा कटोरा में पर्यटकों से लूटपाट की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से कुल 11 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरा के पास से पर्यटक का लूटी गई दो मोबाइल भी बरामद किया है। इस दौरान बताया जाता है कि बंगाल के पर्यटक नवीन कुमार अपने परिवारों के साथ छह सितंबर को घोड़ा कटोरा घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क लुटेरे ने उनके साथ लूटपाट किया था। डीएसपी प्रदीप कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Share with family and friends: