LPG e-KYC Deadline Alert: 31 March 2026 तक पूरा करें Biometric Verification, नहीं तो Subsidy Hold

देशभर के LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य। 31 मार्च 2026 तक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं करने पर 300 रुपये सब्सिडी होल्ड होगी।


LPG e-KYC Deadline Alert: रांची:देशभर के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बायोमीट्रिक आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों से लेकर सभी घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। मंत्रालय ने साफ कहा है कि 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की आठवीं और नौवीं रिफिल पर मिलने वाली 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी केवल उन्हीं ग्राहकों को दी जाएगी, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक e-KYC पूरी कर ली होगी।

सरकार के अनुसार, अंतिम तिथि तक e-KYC न होने पर सिलेंडर की रिफिलिंग बाधित नहीं होगी, लेकिन उपभोक्ता की DBT सब्सिडी अस्थायी तौर पर रोक दी जाएगी। मार्च तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों के लिए संबंधित वित्तीय वर्ष की सब्सिडी स्थायी रूप से समाप्त मानी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए राहत यह है कि साल में एक बार बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कर देने पर उन्हें वर्ष भर दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी होगी।


Key Highlights

  • केंद्र ने सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमीट्रिक e-KYC अनिवार्य किया।

  • 14.2 kg सिलेंडर की 8वीं और 9वीं रिफिल पर मिलने वाली 300 रुपये सब्सिडी उसी को मिलेगी जिसने 31 मार्च 2026 तक e-KYC पूरी की।

  • समय सीमा चूकने पर रिफिलिंग नहीं रुकेगी, लेकिन DBT सब्सिडी होल्ड रहेगी।

  • रांची में 8.5 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 50% ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया।

  • टैंकर संकट से कई इलाकों में LPG सप्लाई प्रभावित, नए कनेक्शन देने पर भी असर का अंदेशा।


LPG e-KYC Deadline Alert:  घर बैठे Online पूरी हो सकती है प्रक्रिया

रांची शहर में e-KYC को लेकर उपभोक्ताओं में काफी उदासीनता देखी जा रही है। LPG डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत चौहान और महामंत्री राजेंद्र जिवासिया ने बताया कि शहर में करीब 8.5 लाख LPG उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से लगभग आधे ने अभी तक e-KYC नहीं की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि देरी से न सिर्फ सब्सिडी बाधित होगी, बल्कि कई मामलों में रिफिलिंग की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से e-KYC पूरी कर सकते हैं। इससे एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय भी बचेगा। मुक्ति गैस के मैनेजर अनुराग कुमार मिश्रा ने बताया कि हर उपभोक्ता को वर्ष में एक बार बायोमीट्रिक e-KYC कराना अनिवार्य है। नहीं कराने पर पूरा वर्ष सब्सिडी होल्ड हो सकती है।

LPG e-KYC Deadline Alert:  सप्लाई में समस्या, टैंकर कॉन्ट्रैक्ट बना कारण

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने बताया कि नए टैंकर कॉन्ट्रैक्ट की वजह से परिवहन कंपनियां समय पर टैंकर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। इससे कई इलाकों में नियमित गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि हालात ऐसे ही रहे, तो आगे गैस की कमी और बढ़ सकती है। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत नए कनेक्शन जारी करने जा रही है, ऐसे में सप्लाई बाधित हुई तो नए लाभार्थियों को भी परेशानी हो सकती है।

LPG e-KYC Deadline Alert:  e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

  • गैस कनेक्शन नंबर

  • बैंक अकाउंट नंबर

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वे समय रहते अपना e-KYC पूरा कर लें, ताकि सब्सिडी और नियमित आपूर्ति दोनों में बाधा न आए।

Highlights

Saffrn

Trending News

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- खान विभाग ने 2025-26 में 3592...

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खान एवं भूतत्व विभाग में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने...

14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु,...

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू...

Labour Code के विरोध में मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर जताया...

Jharkhand: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कोड (Labour Code) के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सीसीएल...

प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह का मोतिहारी दौरा, LPG व पेट्रोल-डीजल...

मोतिहारी : मोतिहारी पहुंचे खाद्य-आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img