LPG Subsidy Alert: समय पर आधार e-KYC नहीं कराने पर रुक सकती है गैस सब्सिडी, जानें आसान प्रक्रिया

Ranchi: ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह बेहद अहम खबर है। सरकार ने सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) को पूरी तरह नि:शुल्क, सरल और अनिवार्य बना दिया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय पर e-KYC नहीं कराने पर एलपीजी सब्सिडी और उज्ज्वला योजना का लाभ बंद किया जा सकता है।

अब घर बैठे करें e-KYC, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं:

सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि अब गैस एजेंसी या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है।सिर्फ स्मार्टफोन से घर बैठे कुछ ही मिनटों में e-KYC पूरी की जा सकती है। यह सुविधा खास तौर पर ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

e-KYC नहीं तो रुक सकता है उज्ज्वला का लाभः

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते आधार आधारित e-KYC पूरी नहीं की, उनकी एलपीजी सब्सिडी रोकी जा सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ भी बंद हो सकता है। इसलिए सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द e-KYC कराने की सलाह दी गई है।

समस्या होने पर यहां लें मददः

अगर किसी लाभार्थी को ऑनलाइन e-KYC करने में परेशानी हो रही है, तो वे अपने नजदीकी एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं या फिर सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 पर सहायता ले सकते हैं।

प्रशासन की अपीलः

प्रशासन ने विशेष रूप से ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं और पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आधार e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि गैस सब्सिडी निर्बाध रूप से मिलती रहे और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके सरकार का कहना है कि e-KYC का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और सही लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

 

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...