खदानों के अधिकारियों से मधु कोड़ा ने की मुलाकात, कहा-गरीबों के घर व दुकान पर बुलडोजर चलाएंगे तो सबसे पहले हमारे सीने पर से गुजरना होगा

रिपोर्टः संतोष वर्मा/ न्यूज 22स्कोप

  • गरीबों के घर और दुकान पर बुलडोजर चलाएंगे तो सबसे पहले हमारे सीने पर से गुजरना होगा- मधु कोड़ा

चाईबासाः किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के दुकानदारों व बस्ती के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा खदानों के सीजीएम और पीएंडए विभाग के उच्च अधिकारियों से मिले. मधु कोड़ा ने प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा कि सेल की टाउनशिप से कोई भी ग्रामीण व दुकानदार नहीं हटेंगे. आप उन्हें जबरन हटा नहीं सकते हैं. अगर गरीबों के घर व दुकान पर बुलडोजर चलाएंगे तो सबसे पहले हमारे सीने पर से गुजरना होगा. चाईबासा।सेल कंपनी के द्वारा सेल के लीज क्षेत्र में रह रहे मजदूरों और आम आदमी को 7 दिन के अंदर अपने मकान/ दुकान को हटाने की कोशिश में आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ विरोध दर्ज करते हुए सेल प्रबंधन के साथ वार्ता किया. जिसमें ग्रामीणों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सेल प्रबंधन की ओर से आर. पी. सेलबम, सीजीएम मेघाहातूबुरु, के.राय, सीजीएम किरीबुरू, अमित कुमार विश्वास, पी एण्ड ए, किरीबुरू- मेघाहातूबुरु हेड, प्रवीण कुमार, एजीएम, किरीबुरू, अलोक वर्मा, पी एण्ड ए, मेघाहातूबुरु, रमेश कुमार सिंह, पी एण्ड ए किरीबुरू ने भाग लिया.

मधु कोड़ा ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा 70 साल से यहां रह रहे मजदूर एवं उनके परिजनों को नहीं हटाया जाए, प्रबंधन अगर जबरन यहां से मजदूर एवं उनके परिजनों को हटाने की कोशिश करती है तो जोरदार जन आंदोलन किया जाएगा. कार्यक्रम में साथ में डेले मुंडा, सोमा नाग, राजेश मुंडा, सुभाष बिरुली, आफताब लाल, अजित कुमार, सोनाराम गोप, शांकर गिरी जावेद खान, गणेश गुप्ता, बीरबल गुड़िया, गोकुल पान, सुदीर, एवं काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहे उपस्थित.

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...