नवादा: नवादा समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने नुक्कड़ नाटक कलाकारों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल जिले के चयनित महादलित टोलों में 03 जून से 09 जून तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। इन नाटकों के माध्यम से श्रम विभाग की योजनाओं, बाल श्रम उन्मूलन, आपदा प्रबंधन (गर्म हवा लू, सुखाड़, अगलगी) तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को सरकार की कल्याणकारी व समाज सुधार से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना, आपदाओं से बचाव के प्रति सजग करना तथा बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागृति फैलाना है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 84 पंचायतों के महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। जिला प्रशासन की यह पहल न केवल लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में सहायक होगी, बल्कि आपदाओं के प्रति सजग रहने और बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश भी देगी।
इस अवसर पर प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, सूचना लिपिक शशि कुमार, हेमन्त कुमार, रजनी कुमारी, कमलेश कुमार, प्रिया कुमारी, आशा कुमारी सिंहा, कमला देवी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मुंगेर में 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, आगमन को लेकर…
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट







