West Champaran: बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, नशामुक्ति को लेकर हुआ नुक्कड़ नाटक

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, बेतिया के तत्वाधान में जिले के विभिन्न पंचायतों के पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन, हाट-बाजार में गीत-संगीत, नाटक का मंचन कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक एवं प्रेरित।

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पश्चिम चम्पारण के तत्वाधान में बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, नशामुक्ति आदि को लेकर जिले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विपिन हाईस्कूल के प्रांगण में नारायण युवा कला जत्था मसौढ़ी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा बेतिया सदर प्रखंड के बरवत प्रसराईन, अहवर मंझरिया एवं पिपरा पकड़ी में नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा नौतन प्रखंड के गहिरी, झखरा, पकड़िया, बैरिया प्रखंड के सूर्यपुर, बगही बघम्बरपुर, लौकरिया, नरकटियागंज प्रखंड के गोखुला, शिकारपुर, रखही चम्पापुर, मैनाटांड़ प्रखंड के सकरौल, इनरवा, सुखलही, गौनाहा प्रखंड के बाजड़ा, रूपौलिया, धमौरा, बगहा-02 प्रखंड के वाल्मीकिनगर, संतपुर सोहरिया, हरनाटांड़, बगहा-02 प्रखंड के पतिलार, सिसवा बसंतपुर, बसवरिया एवं रामनगर प्रखंड के परसौनी, भावल तथा सोहसा पंचायत के पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन, हाट-बाजार में चयनित नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...