Advertisement
Advertisement

महेन्द्र सिंह धोनी की सात नंबर की जर्सी रिटायर घोषित

रांची: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सचिन तेंदूलकर के बाद भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 7 नंबर की जर्सी को भी रिटायर घोषित कर दिया है.

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब बीसीसीआई ने किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के क्षेत्र में किए गए उनके येागदान के बदले इस प्रकार का सम्मान दिया है. अबतक इस प्रकार का सम्मान केवल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदूलकर को ही मिला था.

सचिन तेंदूलकर ने जब क्रिकेट को अलविदा कहा था उसके कुछ सालों बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया था. धोनी के मामले में भी बीसीसीआई ने अब ये निर्णय लिया है। भारत के कैप्टन कूल माने जाने वाले धोनी केा भारतीय क्रिकेट में उनके अतुलनीय येागदान के लिए सम्मान देने के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है.

महेन्द्र सिंह धेानी की ही कप्तानी में भारत ने 2007 में टी 20 का विश्व कप, 2011 में 50 अेावरेां का विश्व कप अैार 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्राॅफी का खिताब जीता था.

बोर्ड के इस पहल को साधारण शब्दों में समझें तेा कह सकते है कि दोनों खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए इनके द्वारा खेलते समय प्रयोग किये गये जर्सी पर जिस नंबर का उपयोग किया जाता था, उस नंबर का उपयोग अब अन्य खिलाड़ी नहीं कर सकेंगे। बोर्ड के इस निर्णय के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Commercial Advertisment

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...