अवैध ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 2000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली पुलिस ने फिर अवैध ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर से 2000 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर से 5000 करोड़ से अधिक मूल्य की कोकिन बरामद की गयी थी। यह कार्रवाई भी उसी से जुड़ी होने का संदेह है।

दिल्ली में अवैध ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जीपीएस के जरिए कोकीन सप्लायर को ट्रैक किया और उस पर नजर रखी। हालांकि आरोपी लंदन भाग गया, लेकिन बड़ी मात्रा में कोकिन जब्त कर ली गई। पिछले आठ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में 7000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कोकीन जब्त की गई है।

बता दें कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर के एक गोदाम से 5000 करोड़ से अधिक मूल्य की कोकिन जब्त की गई थी। इस दौरान सोर्सिंग और बिक्री में भूमिका के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय मूल के दुबई स्थित व्यवसायी वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उन पर 5,620 करोड़ रुपये के ड्रग कार्टेल में शामिल होने का संदेह है।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...