Nawada में कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

नवादा: बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां रविवार की अहले सुबह एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आगलगी में करीब दस लाख रुपए के संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना नवादा के मुस्लिम रोड स्थित एक कबाड़ दुकान की है। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि दुकान के समीप लगे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। आग ने कबाड़ी दुकान में रखे प्लास्टिक सामान, टायर, कार्टून समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आने के बाद भयावह रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई लेकिन आग की लपटों को देख कर नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सके।

घटना की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गए।  कबाड़ दुकान के मालिक के अनुसार, इस घटना में उनका लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें एक इलेक्ट्रिक रिक्शा भी शामिल है। फिलहाल आग बुझाने की कवायद जारी है। आग की लपटें अधिक होने के कारण आस पास के घरों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सभी घरों को छोड़ बाहर निकल गए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna DM पर दर्ज होगा FIR, 17 महीने पहले मामले में कोर्ट ने…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...