पटना : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं पर कथित पुलिसिया दमन के विरोध में आशा कार्यकर्ता संघ ने पटना के बुद्ध स्मृति पार्क के निकट प्रतिरोध मार्च निकाला और योगी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की.
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं ने देश भर में आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित कर 18000 मासिक वेतन दिए जाने की मांग की.

बता दें कि बिहार सहित देशभर में करीब 10 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. आशा कार्यकर्ताओं ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना मांग पत्र देना चाहा तब यूपी पुलिस ने इनके खिलाफ बल प्रयोग कर तितर-बितर कर दिया था.
रिपोर्ट : रोबिन कुमार
यूपी में भाजपा को जीताने के लिए पांसा फेंक रहा जदयू, बोली कांग्रेस-राजद

















