ठनका गिरने से व्यक्ति की मौत, पत्नी के सामने पति ने तोड़ा दम

भागलपुर : भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में मंगलवार के दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं पंचायत समिति सदस्य अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि ताड़र के फुलवारी टोला निवासी रंभो यादव पिता जमादार यादव खेती का काम करने गांव से पूरब अंतिबांध बहियार में अपनी पत्नी के साथ गए थे। दोपहर में अचानक वर्षा होने लगी। पानी से बचने के लिए रंभो यादव बगल के ताड़ वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गए जबकि उसकी पत्नी खेत में काम करती रही। इसी बीच वर्षा के साथ अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और ताड़ वृक्ष पर ठनका गिरा और रंभो वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पत्नी की आंखों के सामने छटपटाता रहा उसका पति

आपको बता दें कि जब पत्नी खेत में काम कर रही थी उस समय काफी तेज बारिश हो रही थी। पति बारिस से बचने के लिए ताड़ के पेड के निचे बैठ गया पर अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और ठनका ताड़ के पर पर जा गिरा। ताड़ के नीचे बैठे महिला का पति ठनका की चपेट मे आ गया वो छटपटाता रहा और पत्नी देखती रह गई। पत्नी के आंखों के सामने उसका पति ने दम तोड़ दिया। वहीं सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : कपड़ा व्यापारी से एक लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...