बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज, आलाकमान के पास जाएंगे पार्टी के कई बड़े नेता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में जीत के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि चुनाव परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में आया। जबकि कई दलों का सूपड़ा साफ हो गया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। चुनाव के लिए मतगणना के करीब आठ दिन गुजरने के बाद अब राजनीतिक दलों में इसका साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है।

‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की करेंगे मांग’

इधर, कांग्रेस में भी चुनाव का साइड इफेक्ट दिख रहा है। कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा अब खुलकर प्रदेश नेतृत्व को हटाने की मांग को लेकर सामने आया है। दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय के सामने इन लोगों ने धरना दिया। बताया जाता है कि असंतुष्ट खेमे के प्रमुख नेता अब दिल्ली जाकर आलाकमान से मुलाकात करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की मांग करेंगे। इन दोनों पर असंतुष्ट कांग्रेसियों ने टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से 43 कांग्रेसियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

इधर, प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से 43 कांग्रेसियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जहां 89 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं राजद 25 सीटें ही जीत सकी थी। कांग्रेस को सिर्फ छह सीटों पर संतोष करना पड़ा।

चुनाव प्रशांत व उनकी जन सुराज पार्टी के लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा थी

आपको बता दें कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी के लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा थी, लेकिन यह पार्टी पूरी तरह असफल रही। प्रशांत की छवि के आधार पर तैयार किए गए एक आक्रामक और व्यापक प्रचार अभियान के बावजूद, जन सुराज शुरुआती उत्साह को वोटों में नहीं बदल सकी।

प्रदेश स्तर के सभी समितियों को कर दिया है भंग

ये पार्टी प्रदेश की 243 में से 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत पाई। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर के सभी समितियों को भंग कर दिया है। बताया गया कि पार्टी की सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है और अगले डेढ़ माह के दौरान नए सिरे से संगठन को खड़ा किया जाएगा। गौरतलब है कि चुनाव परिणाम के बाद राजद के नेता और चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। ऐसे में वे विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं।

यह भी पढ़े : पप्पू को देखते ही भड़के ‘कांग्रेसी’, ‘वापस जाओ’ के नारे से गूंज उठा सदाकत आश्रम

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...

Jharkhand Building Regularization: अवैध भवनों को वैध कराने की आवेदन अवधि...

झारखंड में बिना नक्शा बने भवनों को वैध कराने की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सात लाख भवनों के मुकाबले सिर्फ 4500 आवेदन मिले,...