वक्फ बोर्ड का विरोध करना पड़ा महंगा, नेता पार्टी का झंडा लेकर आए तो बमक गया युवक

मोतिहारी : केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए वफ्फ कानून को लेकर पूरा महागठबंधन मजबूती के साथ विरोध कर रहा है। महागठबंधन के नेताओं को मोतिहारी में वक्फ कानून का विरोध करना महंगा पड़ गया। वक्फ कानून के विरोध में आयोजित जुलूस में राजद नेता को पार्टी का झंडा लेकर आने के बाद युवक द्वारा जमकर फटकार लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Goal 22Scope News

जुलूस में राजद के नेता पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे हुए हैं

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि वफ्फ कानून के विरोध में आयोजित जुलूस में राजद के नेता पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे हैं। जहां युवक उनकी जमकर क्लास लगा रहा है। क्लास लगा रहा युवा नेता मुमताज आलम हैं जो राजद नेताओं को जमकर फटकार लगा रहे हैं और बाहर जाने का निर्देश दे रहे हैं। वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि युवक बार-बार यह कर रहा है कि आप राजनीतिक दल से जुड़े नेता हैं। आप राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता हैं। इसलिए यह राजद का झंडा लेकर नहीं चलिए, बल्कि तिरंगा झंडा के साथ आप जुलूस में शामिल रहिए।

यह भी देखें :

युवा राजद नेता ने कहा- नेतागिरी आप अपने जगह कीजिए, यहां पर यह सब नहीं चलने वाला है

युवा राजद नेता ने कहा कि आपकी नेतागिरी आप अपने जगह कीजिए यहां पर यह सब नहीं चलने वाला है। वहीं वायरल वीडियो के बाद राजद नेताओं की जमकर किरकिरी हो रही है। एक तरफ वह वक्फ कानून के विरोध में राजद मजबूती के साथ मुस्लिम समाज के नेताओं के साथ खड़े होने का दावा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम युवकों के द्वारा राजद पार्टी का झंडा लेने पर जमकर फटकार लगाई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहा है।

यह भी पढ़े : मम्मी-पापा के बाद तेज प्रताप ने भाई को किया याद, कहा- जयचंद हर जगह, सबको करूंगा बेनकाब

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...