DM-SP समेत कई पदाधिकारी ने वेंडिंग जोन का किया निरीक्षण

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसपी समेत नगर निगम और जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी ने आज कदमकुआं स्थित वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान भी इसका भ्रमण हो सकता है। इसको लेकर आज हमलोग तैयारी का जायजा ले रहे हैं। बन जाने के कारण 229 दुकान इसमें शिफ्ट हो जाएगी। इसके बन जाने के कारण अब जाम से भी इस क्षेत्र में मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर DM-SSP ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ और बेढ़ना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तहत 21 फरवरी को आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी अवकाश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री उमानाथ में सीढ़ी घाट के जीर्णोद्धार कार्य के साथ विकाश कार्य देखेंगे। साथ ही बेढ़ना पंचायत में पंचायत सरकार भवन और हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जीविका दीदियों के स्टाल और अन्य कार्यों को भी मुख्यमंत्री दिखेंगे। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बाढ़ पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

Patna DM 1 1 22Scope News
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर DM-SSP ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

यह भी पढ़े : अचानक रात को पटना जंक्शन पहुंचे DM, लोगों से पूछा कोई दिक्कत तो नहीं

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...