तेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत

भागलपुर : भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र तेज रफ्तार के कारण हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतिका की पहचान नवटोलिया गांव निवासी आलोक राज की पत्नी निशा कुमारी है। वहीं मृतका के पति ने बताया कि उनकी बाइक की टक्कर एक हाईवा वाहन से हो गई, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के वक्त उनके ससुराल वाले भी पीछे से आ रहे थे।

पति ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने खुद और परिवार के सदस्यों ने इलाज कराने की कोशिश की लेकिन जान नहीं बचाई जा सकती उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के तीन बच्चे भी है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सुल्तानगंज, बीच सड़क पर युवक को मारी गोली

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...